जिम्मेदार गेमिंग
Baji ऐप पर हम सभी खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षित और आनंददायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार गेमिंग को बढ़ावा देते हैं। हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम यह समझते हैं कि मनोरंजन और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है, इसलिए हम आपको सीमाएं निर्धारित करने, अपनी गतिविधि पर नजर रखने और जब जरूरत पड़ने पर ब्रेक लेने में मदद करने के लिए टूल्स और संसाधन प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य एक ऐसा स्वस्थ गेमिंग माहौल बनाना है जिसमें आप मजे कर सकें और खुद पर नियंत्रण भी बनाए रखें। यदि कभी ऐसा लगे कि गेमिंग आपके मानसिक या भावनात्मक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है, तो हम आपको सहायता प्रदान करने और खुद की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह देते हैं। कृपया अपने फायदे के लिए इस जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
जिम्मेदार गैंबलिंग और सेल्फ एक्सक्लूजन
हमारे अधिकांश यूजर्स के लिए गैंबलिंग उत्साह, आनंद और मनोरंजन का माध्यम होती है। हालांकि, हम यह भी जानते हैं कि कुछ यूजर्स पर गैंबलिंग हानिकारक प्रभाव डाल सकती है। चिकित्सा जगत में कई वर्षों से गैंबलिंग की लत को एक गंभीर बीमारी के रूप में चिह्नित किया गया है।
हमने इस मुद्दे को शुरुआत से ही गंभीरता से लिया है और हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया है।
“जिम्मेदार गैंबलिंग” एक ऐसा शब्द है जो उन सभी उपायों को दर्शाता है जिन्हें कोई गेमिंग प्रोवाइडर अपनाकर नकारात्मक प्रभाव की संभावनाओं को कम कर सकता है। साथ ही हम पहले से मौजूद समस्याओं के प्रति भी सक्रिय कार्रवाई करने का प्रयास करते हैं।
गैंबलिंग से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय जानकारी और शिक्षा है – जो यूजर्स को खुद पर नियंत्रण करने में मदद करते हैं और उन्हें नुकसान से बचाते हैं।
जानकारी और संपर्क
हमारी ग्राहक सहायता टीम 24/7 उपलब्ध है और आपके किसी भी सवाल में आपकी मदद करने के लिए तैयार है। यदि आपको लगता है कि आपकी गेमिंग संबंधी गतिविधियां आपके नियंत्रण से बाहर हो रही हैं, तो हम आपको उन संगठनों की सूची प्रदान कर सकते हैं जो निशुल्क पेशेवर सहायता प्रदान करते हैं।
संपर्क करें:
- ईमेल: [email protected]
स्वाभाविक रूप से, हमारे ग्राहक सेवा प्रतिनिधि आपकी अनुमति के बिना आपकी कोई भी जानकारी किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं करेंगे।
आत्म निरीक्षण करें कि क्या आपको गेमिंग की समस्या है:
https://www.begambleaware.org/gambling-problems/do-i-have-a-gambling-problem/
गेमिंग की लत पर अतिरिक्त जानकारी यहाँ पाएं:
Baji पर जिम्मेदार गेमिंग के लिए उपयोगी टिप्स
हम आपको गैंबलिंग की शुरुआत करने से पहले निम्नलिखित सुझावों पर विचार करने की सलाह देते हैं ताकि यह अनुभव आपके लिए मनोरंजक बना रहे और किसी प्रकार के नकारात्मक प्रभाव से आप बच सकें-:
- एक डिपॉजिट सीमा तय करें
अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय करें कि आप कितनी राशि का दांव लगा सकते हैं। केवल मनोरंजन के लिए खेलें, मुनाफे के लिए नहीं।
- अपने घाटे की भरपाई करने की कोशिश न करें
नुकसान की भरपाई के लिए बड़े जोखिम उठाने से बचें। मस्ती के लिए खेलें, पैसों के लिए नहीं।
- खेलने का समय तय करें
खुद के लिए एक समय सीमा तय करें और उसका पालन करें। याद रखें कि गैंबलिंग ही आपकी एकमात्र गतिविधि नहीं होनी चाहिए।
- भावनात्मक रूप से संतुलित स्थिति में खेलें
जब आप तनाव, उदासी या चिंता में हों तो खेलना टालें। नशे या दवाइयों के प्रभाव में आकर भी खेलना गलत है।
- नियमित ब्रेक लें
थकान से बचने के लिए बीच-बीच में विश्राम लें। फिर से खेलने से पहले अच्छी तरह आराम करें।
- केवल एक अकाउंट रखें
एक व्यक्ति के लिए एक ही अकाउंट रखें ताकि आप समय और धन पर नजर रख सकें। Baji पर एक से अधिक खाता बनाना सख्त वर्जित है और इससे आपका अकाउंट स्थाई रूप से बंद किया जा सकता है।
नाबालिगों की सुरक्षा
हमारी सेवाएं केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। अपने लॉगिन की जानकारी को बच्चों और किशोरों से सुरक्षित रखें ताकि उसका गलत उपयोग न हो सके।
सामान्यतः हम बच्चों को अनुचित ऑनलाइन सामग्री से बचाने के लिए फ़िल्टर प्रोग्राम के उपयोग की सलाह देते हैं। माता-पिता की सहायता के लिए, हम निम्नलिखित इंटरनेट फिल्टर की सिफारिश कर सकते हैं-:
https://famisafe.wondershare.com/internet-filter/best-internet-filters.html
सेल्फ-एक्सक्लूजन
हम चाहते हैं कि आप किसी भी ऐसे कार्य से बचें जो आपके लिए हानिकारक हो, चाहे वह गेमिंग की लत के कारण हो या किसी अन्य कारण से। “सेल्फ-एक्सक्लूजन” का मतलब है कि आप स्वेच्छा से खुद को सभी गेमिंग सेवाओं से अलग कर लें। यह बहिष्कार एक निश्चित समय के लिए होता है और इसे उस अवधि के दौरान बदला नहीं जा सकता।
यदि आप गैंबलिंग से विराम लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारी ग्राहक सेवा टीम को संदेश भेजें और 6 महीने से 5 वर्ष की अवधि में से कोई एक अवधि चुनें। वे आपको आगे के सभी चरणों और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी देंगे।
ईमेल: [email protected]
आपकी सुरक्षा के लिए कृपया याद रखें कि चुनी गई अवधि के दौरान सेल्फ- एक्सक्लूजन अंतिम विकल्प होता है और इसे बदला नहीं जा सकता। इस दौरान नया अकाउंट बनाना वर्जित होता है। अगर आप नया अकाउंट बनाने का प्रयास करते हैं तो इसे हमारे सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और इससे आपके मूल अकाउंट को स्थाई रूप से बंद भी किया जा सकता है।
Updated: