अपने ग्राहक को जानें (KYC) नीति – Baji
Baji ऐप पर हम प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी यूजर्स संबंधित नियमों और कानूनों का पालन करें। इन नीतियों में “अपने ग्राहक को जानें (KYC)” प्रक्रिया शामिल है, जिसका उद्देश्य यूजर्स की पहचान को कंफर्म करना, धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों को रोकना और धनशोधन रोधी (एंटी मनी लॉन्ड्रिंग) नियमों का पालन करना है। इस पेज पर KYC प्रक्रिया से संबंधित सभी विवरण – आवश्यकताएं, प्रक्रियाएं, और मानदंड के बारे में बताया गया है।
आधारभूत जानकारी
निम्नलिखित परिस्थितियों में यूजर्स के लिए केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य हो जाती है-:
- लाइफटाइम डिपॉजिट राशि EUR 2,000 से अधिक – यदि किसी यूजर की कुल डिपॉजिट राशि EUR 2,000 से अधिक हो जाती है, तो केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होता है।
- विड्रॉल का अनुरोध – किसी भी राशि के विड्रॉल का अनुरोध करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना आवश्यक होता है ताकि वेरिफिकेशन और अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यूजर्स को निम्नलिखित चीजें प्रदान करनी होंगी-:
- मूल व्यक्तिगत जानकारी
केवाईसी प्रक्रिया के दौरान यूजर्स को सही और वेरीफाइड व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होती है।
- आवश्यक दस्तावेज
सरकारी फोटो पहचान पत्र: सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र की स्पष्ट प्रति (आवश्यकता अनुसार दोनों ओर)।
- पहचान पत्र के साथ सेल्फी: यूजर की आइडेंटिटी को कंफर्म करने के लिए पहचान पत्र के साथ एक सेल्फी।
- निवास प्रमाण पत्र: हाल के यूटिलिटी बिल या बैंक स्टेटमेंट जो यूजर्स के वर्तमान निवास को प्रमाणित करे।
दस्तावेज जमा करने के बाद, यूजर्स के अकाउंट को अस्थाई रूप से स्वीकृत स्थिति दी जाती है। इस अवधि में यूजर कुछ सीमाओं के साथ प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकता है:
- डिपॉजिट की सीमा: अधिकतम EUR 500 तक डिपॉजिट कर सकते हैं।
- विड्रॉल संबंधी प्रतिबंध: पूर्ण स्वीकृति से पहले विड्रॉल की अनुमति नहीं होती है।
केवाईसी टीम 24 घंटे के भीतर दस्तावेजों की समीक्षा करती है और परिणाम ई- मेल के माध्यम से भेजती है।
संभावित परिणाम
- स्वीकृति: केवाईसी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने पर अकाउंट पूरी तरह एक्टिव हो जाता है।
- अस्वीकृति: दस्तावेज या जानकारी मानकों को पूरा नहीं कर पाए तो ऐसा होता है।
- अतिरिक्त जानकारी का अनुरोध: जरूरी दस्तावेज या विवरण की मांग की जाएगी और स्थिति तब तक अपरिवर्तित रहेगी।
केवाईसी संबंधी दिशा- निर्देश और आवश्यकताएं
वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए यूजर्स को निम्नलिखित दिशा- निर्देशों का पालन करना आवश्यक है-:
1. पहचान पत्र का प्रमाण
- हस्ताक्षर होना चाहिए
- प्रतिबंधित देश द्वारा जारी नहीं होना चाहिए (जैसे अमेरिका, फ्रांस, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, साइप्रस आदि)
- यूजर्स के अकाउंट में दर्ज पूरे नाम से मेल खाना चाहिए
- समाप्ति तिथि कम से कम तीन महीने शेष होनी चाहिए
- यूजर की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
2. निवास प्रमाण का प्रमाण
- बैंक स्टेटमेंट या यूटिलिटी बिल होना चाहिए
- प्रतिबंधित देश द्वारा जारी नहीं होना चाहिए (इन देशों की सूची ऊपर दी गई है)
- पहचान पत्र पर दिए गए पूर्ण नाम से मेल खाना चाहिए
- पिछले तीन महीनों के भीतर जारी किया गया हो
3. आईडी के साथ सेल्फी
- यूजर स्पष्ट रूप से पहचान पत्र को पकड़े हुए दिखाई दे
- पहचान पत्र पर दिए गए फोटो और जानकारी से मेल खाता हो
- सभी विवरण जैसे आईडी नंबर और फोटो स्पष्ट और पठनीय होने चाहिए।
केवाईसी के असफल प्रयास
यदि केवाईसी प्रक्रिया असफल रहती है, तो अस्वीकृति का कारण दर्ज किया जाता है और सिस्टम में एक सपोर्ट टिकट बनाया जाता है। यह टिकट नंबर और स्पष्टीकरण यूजर को समस्या को हल करने के लिए भेजा जाता है।
अंतिम स्वीकृति
जब सभी आवश्यक और सही दस्तावेज वेरीफाइड हो जाते हैं, तो अकाउंट स्वीकृत किया जाता है और यूजर को प्लेटफॉर्म की सभी सुविधाएं मिल जाती हैं।
धन शोधन रोधी (एंटी मनी लॉन्ड्रिंग) नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय लागू किए जाते हैं-:
1. केवाईसी यूजर्स पर प्रतिबंध
- अतिरिक्त डिपॉजिट नहीं कर सकते
- कोई भी राशि विड्रॉल नहीं कर सकते
2. डिपॉजिट और विड्रॉल की निगरानी
- केवाईसी पूरा करने वाले यूजर्स प्रति ट्रांजेक्शन EUR 2,000 तक डिपॉजिट कर सकते हैं
- किसी भी विड्रॉल से पहले विस्तृत एल्गोरिदमिक और मैनुअल समीक्षा होती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि धन वैध गतिविधियों से प्राप्त हुआ है।
3. फंड ट्रांसफर पर रोक
- किसी भी परिस्थिति में यूजर सीधे किसी अन्य यूजर्स को फंड ट्रांसफर नहीं कर सकते।
Baji की केवाईसी नीति का उद्देश्य सभी यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। इन प्रोटोकॉल का पालन करके Baji जिम्मेदार गेमिंग, यूजर अकाउंट की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य करता है।
यदि यूजर्स को केवाईसी प्रक्रिया में किसी प्रकार की सहायता की जरूरत हो या उससे जुड़े कोई सवाल हों, तो वे ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करें। हमारी टीम यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि केवाईसी प्रक्रिया सभी यूजर के लिए सरल, पारदर्शी और प्रभावी हो।
Updated: